IPL 2024 में 33 मैच के बाद जाने ऑरेंज-पर्पल कैप का हाल, देखिए पूरी लिस्ट

0
IPL 2024 में 33 मैच के बाद जाने ऑरेंज-पर्पल कैप का हाल, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2024 में 33 मैच के बाद जाने ऑरेंज-पर्पल कैप का हाल, देखिए पूरी लिस्ट: बीती रात पंजाब और मुंबई के बिच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। वहीं, इन विकेटों के साथ जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की रेस में टॉप पर आ गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान रॉयल्स के युजवेन्द्र चहल को पीछे छोड़ दिया है।

Read More- MI VS PBKS: अपने 250वें आईपीएल में रोहित ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

IPL 2024: जानिए पर्पल कैप की लिस्ट

IPL 2024: पर्पल कैप की लिस्ट में बुमराह और चहल के बाद तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के गेराल्ड कोएट्जी के नाम 7 मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स के कगीसो रबाडा, सैम करन, चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्ताफिजुर रहमान और हर्षल पटेल के नाम 10-10 विकेट हैं। अब देखना ये होगा की पर्पल कैप किसके नाम होती है।

IPL 2024: किसके पास है ऑरेंज कैप

IPL 2024: अब बात करें ऑरेंज कैप की तो इस रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली का नाम पहले आता है। विराट कोहली के नाम 7 मैचों में 72.20 की बेहतरीन औसत से 361 रन हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का नाम आता है। उनके नाम कुल 7 मैचों में 63.60 की औसत से 318 रन हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा के नाम 7 मैचों में 49.50 की औसत से 297 रन दर्ज हैं। इसके बाद केकेआर के सुनील नरेन का नाम आता है। उन्होंने 6 मैचों में 46 की एवरेज से 276 रन बनाए हैं। इसके बाद पांचवे नंबर में संजू सैमसन का नाम आता है। उन्होंने 7 मैचों में 55.20 की औसत से 276 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *