IPL 2024: एक बार फिर से कॉमेंट्री बॉक्स से आएगी जानी पहचानी आवाज, हो रही है पंजाब के शेर की वापसी

0
IPL 2024: एक बार फिर से कॉमेंट्री बॉक्स से आएगी जानी पहचानी आवाज, हो रही है पंजाब के शेर की वापसी

IPL 2024: एक बार फिर से कॉमेंट्री बॉक्स से आएगी जानी पहचानी आवाज, हो रही है पंजाब के शेर की वापसी: IPL 2024 को शुरू होने में अब बस कुछ घंटो का समय बाकि है। सभी फैंस को आईपीएल के इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है। बतादे की IPL 2024 टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। इस सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच खेला जाना है।आईपीएल में तो वैसे कई लोग कमेंट्री करते हैं। लेकिन इस सीजन हमे कॉमेंट्री बॉक्स से एक और जानी पहचानी आवाज सुनाई देने वाली है।

Read More- Rohit Sharma 2024:इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद रोहित ने किया युवा खिलाड़ियों का शुक्रिया, जानिए क्या कहा ?

IPL 2024: इनका होगा कॉमेंट्री में कमबैक

वो कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हैं।कॉमेंट्री में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है। बतादें की सिद्धू काफी लंबे समय से कुछ वजह के चलते कमेंट्री से दूर थे। सभी क्रिकेट प्रेमी को पता है सिद्धू अपनी कमेंट्री के दौरान अपनी अतरंगी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। हर बार की तरह एक बार फिर सभी दर्शकों को उनकी आवाज और मजाकिया अंदाज का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आपको बतादें इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए दी है।

Read More- Ms Dhoni Current News: IPL 2024 शुरू होने से पहले लगा चेन्नई फैंस को बड़ा झटका, धोनी ने मैच से पहले छोड़ी कप्तानी

IPL 2024: सिद्धू ने दिया ये बयान

आपको बतादें अब कमेंट्री को लेकर सिद्धू के तरफ से भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कमेंट्री एक आशीर्वाद है।ये मेरी पहचान है, कमेंट्री मेरे खून में बहती है।’‘ बातचीत के दौरान सिद्धू ने कमेंट्री में वापसी पर कहा, ‘कमेंट्री मेरे खून में है। यह मेरी पहचान है। जैसे महान गुरु ने हमें हमारी पगड़ी दी। मेरी पहचान मेरी पगड़ी से होती है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरा शौक ही मेरा पेशा है। आपके पास ऐसे लोग होंगे जो क्रिकेटर बनना चाहते थे, वे अब डॉक्टर हैं। आपके पास ऐसे लोग होंगे जो मैच खेलना चाहते थे और आज वे एक बिजनेस चला रहे हैं। सिद्धू ने आगे कहा,मेरे लिए कमेंट्री वरदान है। कमेंट्री करते हुए मैं बहुत कंफर्टेबल रहता हूं।’

IPL 2024: सिद्धू ने की धोनी की तारीफ

बातचीत के दौरान सिद्धू ने एमएस धोनी को लेकर भी बयान दिया। सिद्धू ने अपने बयान में कहा, धोनी ने जो किया है, वो चमत्कार है। वो 42 वर्ष के हैं। धोनी मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। इस उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं। जब मैच में तीन चार ओवर बाकि रह जाते हैं तब धोनी काफी शानदार बल्लेबाजी करते हैं। अगर आप फिट हैं और आप खेल खेल सकते हैं तो ये एक चमत्कार है। धोनी जैसा कोई व्यक्ति अभी भी जिब्राल्टर की चट्टान की तरह खड़ा है। जबकि दूसरे लोग नौ पिन की तरह गिर गए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *