IPL 2024: 29 मैच के बाद जानिए कौन है पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस में आगे? यहाँ है पूरी लिस्ट

IPL 2024: 29 मैच के बाद जानिए कौन है पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस में आगे? यहाँ है पूरी लिस्ट: IPL के इस सीजन में हर मैच के बाद टीमों की रैंकिंग बदलती जा रही है। जो टीमें मुकाबला खेल रही होती हैं, उनके स्थान में तो बदलाव होता ही है। साथ ही जो टीमें नहीं खेल रही होती हैं, उनका भी नंबर बदल रहा है। इस बीच सभी खिलाड़ी भी एक दूसरे से आगे निकलने लगे हैं। बतादें विराट कोहली ने अब तक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन अब रोहित शर्मा ने भी शतक लगाकर विराट को कड़ी चुनौती देना शुरू कर दिया है।
Read More- SRH VS RCB 2024: बैंगलोर की भिड़ंत हैदराबाद से आज, जानिए क्या बारिश डालेगी खलल
IPL 2024: पर्पल कैप रेस
IPL 2024: इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इस पर अभी युजवेंद्र चहल का कब्जा है। वो 6 मैचों में 11 विकेट लेकर सबसे आगे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम आता हैं। बुमराह ने 6 मैच खेलकर 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर मुस्तफिजुर आ गए हैं। उनके नाम 5 ही मैचों में 10 विकेट हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा 6 मैचों में 9 विकेट लेकर नंबर चार पर हैं। वहीं खलील अहमद ने 6 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। वो अब नंबर 5 पर हैं।
Read More- Mi Vs Csk Result: रोहित के शतक पर भारी पड़े धोनी के 3 छक्के, मुंबई को मिली चौथी हार!
IPL 2024: ऑरेंज कैप की रेस
IPL 2024: लीग में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरसीबी के विराट कोहली हैं। विराट ने 6 मैच खेलकर 319 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं दूसरे नंबर में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग जमे हुए हैं। रियान ने 6 मैचों में अब तक 284 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन तीन अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद राजस्थान के ही कप्तान संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 मैच खेलकर 264 रन अपने नाम कर लिए हैं। संजू सैमसन ने भी तीन अर्धशतक लगाए हैं।
IPL 2024: रोहित लिस्ट में शामिल
सीएके के खिलाफ शतक लगाकर रोहित शर्मा ने भी टॉप 5 में एंट्री ले ली हैं और रोहित अब सीधे नंबर 4 पर आ गए हैं। बस्स्ड रोहित शर्मा ने अब तक 6 मैच खेलकर 261 रन बना लिए हैं। इस सीजन उनके नाम एक ही शतक दर्ज है। वहीं नंबर पांच पर अब शुभमन गिल पहुंच गए हैं। उन्होंने 6 मैच खेलकर 255 रन बनाने का काम किया है।