Indian Cricket Players- अच्छे प्रदर्शन करने के बाद भी नहीं मिल पा रही इन खिलाड़ियों को टीम में जगह, जानिए नाम….

0
Indian Cricket Players- अच्छे प्रदर्शन करने के बाद भी नहीं मिल पा रही इन खिलाड़ियों को टीम में जगह, जानिए नाम....

Indian Cricket Players- अच्छे प्रदर्शन करने के बाद भी नहीं मिल पा रही इन खिलाड़ियों को टीम में जगह, जानिए नाम…. -भारत के लगभग हर घरों में क्रिकेट देखा और खेला जाता है। काफी कम लोग ऐसे हैं जिन्हे किरकेट पसंद नहीं है। भारत में बच्चा बच्चा क्रिकेट खेलता है। और हर बच्चे का सपना जरूर होता है की वो एक बार देश के लिए क्रिकेट खेले। लेकिन ये सौभाग्य काफी कम लोगों को मिलता है। क्युकी दुनिया कि सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में टॉप 11 में आना काफी बड़ी बात है। इस वजह से कई लोगों का सपना टूट जाता है। लेकिन हमारे देश में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो की भारत के लिए खेलने के बाद भी और डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी भारत की टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। आज हम उन Unucky खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे जिन्हे हम आने वाले सुपरस्टार सोच रहे थे लेकिन अब उनको भारत के लिए खेलने को भी नहीं मिल रहा और इसमें कुछ ऎसे खिलाडी भी है जिन्होंने भारत के लिए लम्बे समय तक खेला।

Read More- Ind Vs Eng Test 2024-भारत की टेस्ट टीम में 13 महीने बाद हो रही है इस खिलाड़ी की वापसी, भारत के लिए ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है ये खिलाड़ी

65c8d765 bae2 444e 8e1a 5ec79314e55a 1

Indian Cricket Players- कौन-कौन है वो Unlucky खिलाड़ी –

देश में लाखों बच्चे क्रिकेट खेलते है। और एक दिन देश के लिए एक बार खेलने का सपना देखते हैं। लेकिन उनमे से ज्यादातर लोगों का सपना टूट जाता है। ऐसे ही कई खिलाडी हैं जो की देश के लिए खेल चुके है और अच्छा प्रदर्शन कारण के बाद भी वो भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। उनमे से कुछ खिलाडी ऐसे भी हैं जो की अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी देश के लिए नहीं खेल पा रहे। आइये जानते हैं कौन है वो खिलाडी। इस लिस्ट में काफी सरे युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल है जैसे भुवनेश्वर कुमार,पृथ्वी शॉ,मनजोत कालरा,अंबाती रायुडू,शिखर धवन,चहल,संजू सेमसन,सरफराज खान,उमरान मलिक, मनीष पांडे और भी खिलाडी।

Read More- Most Expensive Flop IPL Players List: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी जो हुए फ्लॉप साबित, यहाँ देखे लिस्ट

81637448

Indian Cricket Players- भुवनेश्वर कुमार-

भुवनेश्वर कुमार काफी लम्बे समय तक भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन अचानक 1 ख़राब मैच के बाद से उनको भारत की टीम से निकाल दिया गया। उन्होंने भारत के लिए कई मैचेस खेले हैं। उसमे से कई मैचेस में बेहतरीन प्रदर्शन किये हैं। भुवनेश्वर कुमार को स्विंग का किंग भी काफा जाता है। भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे तो वहीं आखिरी T-20 मैच 22 नवम्बर 2022 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले थे। भारतीय टीम से बहार होने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हुए बंगाल के खिलाफ 8 विकेट्स लेकर एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाये हैं।

download 8

Indian Cricket Players- पृथ्वी शॉ-

U-19 विश्वकप के कप्तान पृथ्वी शॉ ने अपने डोमेस्टिक सीजन में और भारत के लिए U-19 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। एक समय पर पृथ्वी शॉ को अगला सचिन कहा जाता था। U-19 विश्वकप में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल दोनों एक ही टीम में थे। लेकिन शॉ अब खबरों में भी नहीं आते। पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली के तरफ से ओपनिंग करते हैं। लेकिन कुछ समय से वो ना तो रन्स बना रहे हैं और ना ही कोई उनकी कोई अपडेट मिल रही है।

ManjotKalra1

Indian Cricket Players- मनजोत कालरा-

पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के साथ U-19 में मनजोत कालरा भी खेलते थे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी मारा था। लेकिन उसके बाद उनको आईपीएल में मौका मिला लेकिन मनजोत की एक गलती उनके करियर पर भरी पड़ गई। मनजोत ने अपनी उम्र गलत लिखवाने की वजह से BCCI ने उनपर 1 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया था। उसके बाद से उनके बारे मे कोई नहीं जनता।

Shikhar Dhawan and Bhuvneshwar Kumar

Indian Cricket Players- अनुभवी खिलाड़ी जिनको नहीं मिल रहा मौका-

Indian Cricket Players-शिखर धवन भारत के स्टार ओपनर रहे हैं। उन्होंने कई बड़ी इनिंग खेल कर देश को जित दिलाई है। लेकिन BCCI की वजह से उनको टीम से बाहर बैठना पड़ रहा है। उनका आईपीएल में भी परफॉरमेंस काफी बेहतरीन है। अंबाती रायुडू काफी पहले ही भारत के लिए डेब्यू कर चुके थे लेकिन उनको उतना अवसर नहीं मिला। आईपीएल में चेन्नई के तरफ से उनकी बेहतरीन फॉर्म देख कर उनका सिलेक्शन फिर से हुआ इस मौके को रायडू गवाने नहीं दिए और उसमे भी अच्छा प्रदर्शन कर के 2019 विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी पेश की लेकिन उनको नहीं खेलाया गया। इसके बाद उन्होंने हालही में कुछ समय पहले सन्यास ले लिया। चहल ने भी भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी लिमिटेड स्लॉट्स होने के वजह से उनको टीम से बाहर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Read More- Mayank Agarwal: फ्लाइट में अचानक बिगड़ी Mayank Agarwal की तबियत, आनन-फानन में हॉस्पिटल कराया भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *