Rohit Sharma 2024: हैदराबाद के खिलाफ जीतने के बाद भी छलके हिटमैन के आंसू, जानिए क्या है पूरा मामला

0
Rohit Sharma 2024: हैदराबाद के खिलाफ जीतने के बाद भी छलके हिटमैन के आंसू, जानिए क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma: बीती रात IPL 2024 का मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक तरफ़ा मैच खेला गया। इस मैच में हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने इस मैच को हैदराबाद से छीन लिया। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ये चौथी जीत है। लेकिन इस जीत के बाद भी रोहित रोते हुए नजर आए।

Read More- Babar Azam 2024: पाकिस्तानी कप्तान हैं “नाकाम” भाई? इस एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma के आँखों से निकले आंसू

हैदराबाद के खिलाफ इस जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए खुशी का मौका नहीं था। वानखेड़े स्टेडियम में पारी की शुरुआत करते हुए महज 4 रन ही बना सके और पैट कमिंस का शिकार बने। आउट होकर पवेलियन जाते वक्त ही रोहित का सिर झुका हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित का एक क्लिप वायरल हो गया। जिसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि वो काफी निराश है। और कुछ ने तो ये भी कह दिया कि वो रो रहे हैं।

Read More- T-20 WC 2024 के लिए कप्तान रोहित की चिंता खत्म, इस खिलाड़ी ने कर ली फॉर्म में वापसी!

Rohit Sharma की रोने की वजह क्या है

Rohit Sharma: अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि रोहित सच में रो रहे थे या फिर किसी और तरह का भाव दिखा रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तुरंत ही इस पर चर्चा शुरू कर दी और अंदाजा लगाने लगे कि उनका ये “रिएक्शन” मुंबई इंडियंस के लिए खराब फॉर्म से जुड़ा हुआ है।

खराब रहा है Rohit Sharma का प्रदर्शन

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ये सीजन कुछ खस नहीं जा रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आईपीएल 2024 में रोहित ने 12 मैच खेले हैं। रोहित ने तीन मैचों में 30 रन के स्कोर को पार किया है। लेकिन अब तक उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला हैं। बतादें वो सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए थे। जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *