Faiz Fazal 2024 :एक और भारतीय खिलाड़ी ने किया अपने संन्यास का ऐलान, डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ कर हो गए थे गायब

0
Faiz Fazal :एक और भारतीय खिलाड़ी ने किया अपने संन्यास का ऐलान, डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ कर हो गए थे गायब

Faiz Fazal :एक और भारतीय खिलाड़ी ने किया अपने संन्यास का ऐलान, डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ कर हो गए थे गायब :भारत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो की कितना भी अच्छा प्रदर्शन करलें लेकिन उनको कभी मौका नहीं मिल पाता। और अगर मिलता भी है तो वो उस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। उसमे से कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उनको मौके नहीं मिलते। ऐसे ही एक खिलाडी के साथ हुआ है।भारत का एक ओपनर जो की कड़ी मेहनत करके टीम इंडिया में पहुँचता हैं। अपने पहले ही मैच में अर्द्धशतक जड़कर शानदार आगाज किया था। और कुछ ऐसा ही हुआ भारत के लिए सिर्फ एक ही वनडे खेल सके विदर्भ के लेफ्टी बल्लेबाज फैज-ए-फजल के साथ।

Read More- IPL 2024 Big Update- आईपीएल 2024 को लेकर आई एक बहुत बड़ी अपडेट, आईपीएल सीजन 17 के शेड्यूल में देखने को मिलेगा कई बदलाव

Faiz Fazal :इस टीम के खिलाफ मिला था मौका-

Faiz Fazal का प्रथमश्रेणी रिकॉर्ड विदर्भ के लिए बहुत ही बेहतरीन है। फैज फजल को साल 2016 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। और उन्होंने इस मौके का फायदा भी उठाया। इसके साथ शानदार बल्लेबाजी भी की। जैसा वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर रहे थे। सोमवार को यानि आज फैज ने सभी फॉर्मेटों से संन्यास का ऐलान कर दिया। उनको सिर्फ एक ही मौका मिला उसके बाद भी उनको और मौका नहीं मिल पाया। इसका कारण ये भी हो सकता है की उस समय रोहिय-धवन दोनों ही शानदार फॉर्म में थे। शायद फैज़ की किश्मत ख़राब ही थी की अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद उनको उस समय भारत के लिए और कोई मौके नहीं मिले।

Read More- Michael Vaughan 2024 :अपनी ही टीम पर जमकर बरसे पूर्व कप्तान माइकल वॉन, कहा-‘सीरीज हारना तय है’

Faiz Fazal :धोनी की कप्तानी में खेल रहा था ये खिलाड़ी-

Faiz Fazal को 15 जून 2016 को हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ करियर शुरू करने का मौका मिला था। उन्होंने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की और बिना किसी नुकसान के भारत ने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। फैज ने 61 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के से बिना आउट हुए 55 रन बनाए। उसके बाद भी उनको और मौके नहीं मिल पाए। ये मैच में धोनी कप्तान थे और फज़ल को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था।

Faiz Fazal :फजल का फर्स्ट क्लास करियर-

फजल लेफ्टी बल्लेबाज है। उन्होंने अपने करियर में 137 फर्स्ट क्लास मैच खेले है। और इन मैचों में उन्होंने 35.00 के औसत से 9183 रन बनाए। इसमें 24 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल रहे। ये औसत ठीक ठाक है। लेकिन उस समय रोहित,धवन, और राहुल जैसे इन्फॉर्म बल्लेबाज होने की वजह से उनको भारत के लिए मौके नहीं मिले। दरअसल जब फैज को मौका मिला, तो उनकी उम्र करीब 31 साल की हो गई थी। और उस समय रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन जैसे बल्लेबाज थे, जिनके साथ उनका मुकाबला था। वहीं फैज ओपनर थे, तो पूरी तरह बल्लेबाज ही थे। मुकाबला कड़ा और उम्र उनके खिलाफ गई। यही वजह रही कि फैज को फिर कभी भारत के लिए दूसरा मैच खेलने को नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *