Dc Vs Mi WPL 2 Score: बीती रात हुआ मुंबई और दिल्ली के बिच मुकाबला, दिल्ली ने लिया मुंबई से बदला

0
Dc Vs Mi WPL 2 Score: बीती रात हुआ मुंबई और दिल्ली के बिच मुकाबला, दिल्ली ने लिया मुंबई से बदला

Dc Vs Mi WPL 2 Score: बीती रात हुआ मुंबई और दिल्ली के बिच मुकाबला, दिल्ली ने लिया मुंबई से बदला: बीती रात महिला आईपीएल 2024 में एक शानदार मुकाबला देखने के मिला। कल दिल्ली और मुंबई टीम के बिच मुकाबला खेला गया था। आपको बतादें की इस सीजन का पहला मैच भी इन दोनों टीम के बिच में खेला गया था। जिसमे दिल्ली की टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुंबई की खिलाडी ने 6 मार कर अपनी टीम को जीत दिलाई। तो दिल्ली की टीम के पास कल बदला लेने का मौका था। और दिल्ली ने इस मौके को अच्छे से बुनया।

Read More- Pcb News 2024: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन का आया एक बड़ा बयान, मीटिंग में खिलाड़ियों को दी ये नसीहत

Dc Vs Mi WPL 2 Score: दिल्ली में हुआ मुकाबला

Dc Vs Mi WPL 2 Score: बीती रात 5 मार्च को इस सीजन की टॉप 2 टीम का मुकाबला हुआ था। जो की इस सीजन पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर थी और दिल्ली की टीम नंबर 1 पर काबिज थी। मुंबई के पास ये मैच जीत कर टॉप में काबिज होने का अच्छा मौका था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बतादें कल के मैच में मुंबई की कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में खूब भीड़ थी। और कल से दिल्ली टीम का होम लेग शुरू हो गया। बतादें की ये अंतिम लेग है।

Dc Vs Mi WPL 2 Score: दिल्ली की बल्लेबाजी

मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुवात शानदार रही दिल्ली का पहला विकेट 48 रन के स्कोर में गिरा था। Shafali Verma इस मैच में 12 गेंद में 28 रन बना कर आउट हो गई। इसके बाद दिल्ली का धमाका जारी रहा। और दिल्ली ने 20 ओवर में महज 4 विकेट के नुकसान में 192 रन बना दिए। इस पारी में Jemimah Rodrigues ने महज 33 गेंद का सामना करते हुए 69 रन की पारी खेली। जिसमे 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इनके अलावा कप्तान Meg Lanning ने 38 गेंद में 53 रन की पारी खेली।

Dc Vs Mi WPL 2 Score: मुंबई की बल्लेबाजी

दिल्ली के इस 193 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुवात काफी ख़राब रही। मुंबई का पहला विकेट सिर्फ 7 रन पर गिर गया था। उस विकेट के बाद से इस टीम की पारी संभल नहीं पाई।और महज 68 रन में मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। और 20 ओवर खत्म होते होते मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान में महज 163 रन ही बनाए। मुंबई की ओर से Amanjot Kaur ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इनके अलावा Hayley Matthews ने 29 और कप्तान Harmanpreet Kaur ने सिर्फ 6 रन की पारी खेली।

Dc Vs Mi WPL 2 Score: गेंदबाजों का प्रदर्शन

इस मैच में मुंबई के गेंदबाज खामोश नजर आए। मुंबई ने इस मैच में सिर्फ 4 विकेट ही लिए। दूसरी पारी में दिल्ली की टीम गेंदबाजी करने आई तो मुंबई के ऊपर दबाब दाल दिया। दिल्ली ने इस मैच में कुल 8 विकेट लिए। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा Jess Jonassen ने 3 विकेट लिए। इनके अलावा Marizanne Kapp को 2 विकेट मिले। मुंबई के खिलाफ दिल्ली ने ये मैच जीत कर इस सीजन की हार का बदला ले लिया। और पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 में और मजबूती से बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *