DC VS LSG 2024: दिल्ली और लखनऊ का मुकाबला आज, दिल्ली को जीत है जरुरी

DC VS LSG 2024: दिल्ली और लखनऊ का मुकाबला आज, दिल्ली को जीत है जरुरी: IPL 2024 के 26वें मैच में आज दिल्ली और लखनऊ की टीमें आमने-होंगी। ये इस सीजन दिल्ली का छठा और लखनऊ का 5वां मैच होगा। इससे पहले खेले 4 में से 3 मैच जीतकर लखनऊ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं 5 में से 1 मैच जीतने वाली दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 की सबसे नीचे है। ये टीम को महज एक ही जीत मिली है।
Read More- Rajat Patidar IPL 2024:मुंबई के खिलाफ रजत की बेहतरीन बल्लेबाजी, बनाई इस सीजन की पहली फिफ्टी
DC VS LSG: दिल्ली को हो सकता है फायदा
DC VS LSG: अगर दिल्ली कैपिटल्स अपने छठे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स हरा देती है, तो दिल्ली को इस चीज का डबल फायदा होगा। पहला फायदा तो ये होगा कि उसे एक और जीत मिलेगी। और दूसरा फायदा ये कि उस जीत के बदले जो उसे 2 पॉइंट मिलेंगे, आरसीबी को वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर धकेल देगी। जो कि मुंबई इंडियंस से हार के बाद उसे लगा एक और झटका होगा। बतादें की RCB फिलहाल 6 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है।
DC VS LSG: लखनऊ का पलड़ा भारी
DC VS LSG: IPL 2024 के आंकड़ों में हालांकि पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स का दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर दिख रहा है। इसलिए RCB के लिए उतना खतरा नहीं लग रहा है। LSG ने इस दौरान घर में खेले 18 में से 9 मुकाबले जीते हैं। जो कि 10 टीमों में जीत और हार का तीसरा सबसे बेहतरीन अनुपात है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस दौरान घर से बाहर खेले 17 मैचों में सिर्फ 6 जीते हैं, जो कि 10 में से किसी भी टीम के मुकाबले सबसे कम है।