Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी भारत! जानिए क्या है पूरा मामला

0
Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी भारत! जानिए क्या है पूरा मामला

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी भारत! जानिए क्या है पूरा मामला: ICC Champions Trophy 2025 को शुरू होने में काफी समय बाकी है। लेकिन इससे जुडी अपडेट हर 2/4 दिनों में आ रही है। इसको लेकर अब एक और बड़ी अपडेट आई है। आपको बतादें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यक्रम में भारत पूरे टूर्नामेंट के लिए एक शहर में रह सकता है। क्योंकि बोर्ड लगभग 17 सालों में भारत की पहली संभावित पाकिस्तान यात्रा कर सकता है।लेकिन, भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं ये फैसला भारत सरकार करेगी।

Read More- KKR VS MI 2024: केकेआर और मुंबई के बिच मैच आज, जानिए कैसी रहेगी पिच!

इन स्टेडियम में होगा Champions Trophy 2025

बतादें कराची, लाहौर और रावलपिडी तीन जगह हैं। जहां पाकिस्तान दो हफ्ते की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। ऐसे में तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार भारत अपने सभी मैच लाहौर में खेल सकता है।बतादें वहां टूर्नामेंट का फाइनल होने वाला है। भारत को एक शहर में खिलाने का प्रस्ताव इसलिए रखा गया है क्योंकि इससे उनकी यात्रा के दौरान होने वाले सुरक्षा संबंधी सिरदर्द से बचा जा सकता है। आपको बतादें की चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी के बिच हफ्ते में आयोजित हो सकता है।

Read More- Rohit Sharma 2024: मुंबई इंडियंस से कप्तानी जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रोहित, कहा-‘मैंने कई कप्तानों…’

हाइब्रिड माडल में होगा Champions Trophy 2025 ?

आपको बतादें पिछले साल पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी के दौरान हाइब्रिड माडल के साथ मेजबानी के लिए मजबूर होना पड़ा था। जिसमें भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। एशिया कप का फाइनल कोलंबो में ही हुआ था, जिसे भारत ने आसानी से जीता था। इसको देखकर पाकिस्तान ने भी विश्व कप 2023 के दौरान ऐसे ही हाइब्रिड माडल को लेकर मांग उठाई थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया।

Champions Trophy 2025: क्या भारत जाएगी पाकिस्तान?

मजबूरन पाकिस्तान को वर्ल्डकप 2023 में भारत आ कर खेलना पड़ा था। लेकिन ये टीम फिर भी पिछले साल हुए वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। अब भारत अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाती है या नहीं ये देखना होगा। ये फैसला तो अब आगे भारत सरकार के ऊपर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *