Andre Russell T20I: एक बार फिर आया Russell का तूफान, एक साथ बना दिए कई रिकॉर्डस

0
Andre Russell T20I: एक बार फिर आया Russell का तूफान, एक साथ बना दिए कई रिकॉर्डस

Andre Russell T20I: एक बार फिर आया Russell का तूफान, एक साथ बना दिए कई रिकॉर्डस: Andre Russell T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में आंद्रे रसेल ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर रसेल ने छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की, जो टी-20 इंटरनेशनल में छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। शेरफेन रदरफोर्ड ने जहां 40 गेंद पर बेहतरीन 67 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं रसेल ने महज 29 गेंद पर 71 रन बनाए जिसमें उन्होंने 4 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। रसेल ने पहले 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले 4 गेंद में 21 रन जड़ दिए। रसेल के साथ रदरफोर्ड ने अपनी पारी में 40 गेंद का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

Read More- MS Dhoni IPL 2024- चेन्नई में आकर हर खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसे बेहतर हो जाता है? माही ने दिया कुछ इस अंदाज में जवाब

Andre Russell T20I :जैम्पा को लिया रिमांड में-

Andre Russell T20I :रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जैम्पा के एक ओवर में 28 रन जड़ दिए। दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में रसेल के सामने जैम्पा गेंदबाजी करने आए। पिछले मैच में जैम्पा ने रसेल को जल्द ही आउट कर दिया था। उसका बदला लेते हुए रसेल ने जैम्पा की पहली गेंद पर छक्का लगाया,फिर दूसरी गेंद पर रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा , इसके बाद अगली 3 गेंद पर लगातार 3 छक्का लगाकर जैम्पा की खूब खबर ली। जैम्पा ने 4 ओवर में 65 रन खर्च किये।रसेल और रदरफोर्ड ने मिलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया। आपको बतादें रसेल टी-20 क्रिकेट में 8,000 ज्यादा रन और 400 विकेट का डबल पूरा करने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

Read More- Unmukt Chand- एक गेंद ने खत्म कर दिया U-19 के कप्तान का करियर, अब खेलता है विश्व भर की लीग

Andre Russell T20I :वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी-

Andre Russell T20I :तीसरे T-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसमे वेस्टइंडीज की शुरुवात बेहद ख़राब रही। वेस्टइंडीज की टीम ने महज 17 रन पर ही 3 विकेट्स गवा दिए थे। लेकिन उसके बाद छोटी साझेदारी हुई। लेकिन कुछ देर बाद वो हुआ जिसका अनुमान किसी ने भी नहीं किया था। जब वेस्टइंडीज के 79 रन पर 5 विकेट जा चुके थे उसके बाद रसेल और रदरफोर्ड की साझेदारी ने कमाल कर दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बॉलर की क्लास ली। और जमकर छक्के चौके लगाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 40 गेंद पर बेहतरीन 67 रन की नाबाद पारी खेली। और रसेल ने महज 29 गेंदों में 71 रन जड़ दिए। इन दोनों के अलावा कोई वेस्टइंडीज का खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इस वजह से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 6 विकेट के नुकसान में 220 रन लगा दिए।

Andre Russell T20I :ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन-

Andre Russell T20I :221 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुवात ठीक रही। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 68 रन पर गिरा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने शानदार 81 रन की पारी खेली। और टीम डेविड ने भी लड़ते हुए 19 गेंदों में 41 रन जड़ दिए। लेकिन लक्ष इतना बड़ा था की दोनों की पारी फीकी पड़ गई। और ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में महज 183 रन ही बना पाई। और वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हरा दिया। इस मैच में वस्तीणदीज की ओर से Roston Chase और Romario Shepherd ने 2-2 विकेट्स झटके। इनके आलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से Xavier Bartlett ने सबसे ज्यादा 2 विकेट्स झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *