Glenn Maxwell: IPL 2024 में लगातार मैक्सवेल की खराब फॉर्म जारी, अगला मुकाबला मिस करेंगे खिलाड़ी?

0
Glenn Maxwell: IPL 2024 में लगातार मैक्सवेल की खराब फॉर्म जारी, अगला मुकाबला मिस करेंगे खिलाड़ी?

Glenn Maxwell: IPL 2024 में लगातार मैक्सवेल की खराब फॉर्म जारी, अगला मुकाबला मिस करेंगे खिलाड़ी? RCB के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल चोट की वजह से पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। इसको लेकर खबर आ रही है की अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से भी वो बाहर हो सकते हैं। बतादें मैक्सवेल पूरी तरह से फिट नहीं है। वो आईपीएल 2024 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब चोट ने आरसीबी की टेंशन बढ़ा दी है।

Read More- Pbks Vs Mi 2024: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले आई धवन की चोट की अपडेट, जानिए पूरा मामला

इस वजह से नहीं खेले Glenn Maxwell

आपको बतादें Glenn Maxwell मांसपेशियों में खिंचाव होने की वजह से जूझ रहे हैं। सामने आ रही एक खबर के मुताबिक मैक्सवेल कोलकाता के खिलाफ 21 अप्रैल को होने वाले मैच से भी बाहर हो सकते हैं। ये मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैक्सवेल ने अपनी चोट को लेकर कहा है कि उन्हें अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ”मुझे थोड़े और वक्त की जरूरत है। मैं अभी भी ट्रेनिंग पीरियड में हूं। मैं खुद को फिट करने की कोशिश में हूं।”

Read More- CSK 2024: CSK ने किया डेवोन कॉनवे का रिप्लेसमेंट का एलान, बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज की हुई एंट्री!

Glenn Maxwell का खराब फॉर्म जारी

बतादें Glenn Maxwell ने आईपीएल 2024 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। वो इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 रन बनाकर एक बार फिर अपना विकेट गवा बैठे। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 रन बनाकर विकेट दे बैठे। इतना ही नहीं वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी रन बनाने में कामयाब नहीं हुए। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए और आखिर में वो राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 1 रन ही बना सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *