Glenn Maxwell 2024: हैदराबाद और आरसीबी के बिच मुकाबला आज, क्या मैक्सवेल होंगे खेल का हिस्सा?

0
Glenn Maxwell 2024: हैदराबाद और आरसीबी के बिच मुकाबला आज, क्या मैक्सवेल होंगे खेल का हिस्सा?

Glenn Maxwell 2024: हैदराबाद और आरसीबी के बिच मुकाबला आज, क्या मैक्सवेल होंगे खेल का हिस्सा? IPL 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में पहले आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।बतादें मैक्सवेल को पिछले मैच में फिल्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। वो आरसीबी की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।

Read More- Mi Vs Csk 2024: बिच मैच में मुंबई के खिलाड़ी, कोच भिड़े अंपायर से! जानिए क्या है पूरा मामला

Glenn Maxwell की चोट को लेकर बयान

Glenn Maxwell को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद वो कुछ स्कैन के लिए भी गए, आरसीबी के टीम निदेशक मो बोबट ने हाल ही में इसकी पुष्टि की। मो बोबट ने ग्लेन मैक्सवेल की चोट पर बड़ा अपडेट भी दिया है। मो बोबट ने कहा कि वह फिलहाल ठीक हैं। इसलिए, चोट की कोई चिंता नहीं है। इसके बाद ये माना जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल आगामी मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Read More- Csk Player 2024: चेन्नई की टीम को लगा एक और बड़ा झटका! इस अनुभवी खिलाड़ी को लगी चोट

Glenn Maxwell हो सकते हैं मैच का हिस्सा ?

बोबट ने आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैक्सी के कुछ स्कैन हुए हैं और वो फिलहाल ठीक हैं। इसलिए, चोट की कोई चिंता नहीं है। वो आज प्रैक्टिस करने जा रहे हैं और बेहतर महसूस करेंगे। आपको बतादें हालांकि Glenn Maxwell के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 6 पारियों में 5.33 की औसत से केवल 32 रन बनाए हैं। जिसमें वह तीन बार 0 पर आउट हुए हैं। ऐसे में अगर आरसीबी ने मैक्सवेल को आराम देने का फैसला किया हैम। वे कैमरून ग्रीन को टीम में ला सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिल सकी है। इस खराब प्रदर्शन के चलते ये टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *