Ms Dhoni IPL 2024: चोट के बाद भी धोनी खेल रहे हैं मैच! बोलिंग कोच ने किया खुलासा

0
Ms Dhoni IPL 2024: चोट के बाद भी धोनी खेल रहे हैं मैच! बोलिंग कोच ने किया खुलासा

Ms Dhoni IPL 2024: चोट के बाद भी धोनी खेल रहे हैं मैच! बोलिंग कोच ने किया खुलासा: IPL 2024 का 29वां मैच बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने बेहतरीन जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। महेंद्र सिंह धोनी के 20 रन रोहित के शतक पर भारी पड़ गए। मैच के बाद सीएसके के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने एक बयान दिया।

Read More- Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई और हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर दिग्गजों ने की आलोचना, जानिए पूरा मामला

Ms Dhoni IPL 2024: बोलिंग कोच का बयान

चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा,” विकेट पर उनका व्यवहार कमाल का रहता है। जब डेथ ओवर में गेंदबाजी हो रही होती है तो हम उनको बैटिंग टेंपलेट की तरह यूज करते हैं। पहले सीजन में भी वो कमाल के थे। आगे उन्होंने कहा, अगर हम अपनी थ्योरीज को उनके लिए टेस्ट करते हैं तो हमें समझ आ जाता है कि वो अच्छा करने जा रहे हैं। जब उनको इंजरी होती है तो सभी चर्चा करने लगते हैं। लेकिन धोनी इसके बारे में उतना नहीं सोचते।”

Read More- IPL 2024: 29 मैच के बाद जानिए कौन है पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस में आगे? यहाँ है पूरी लिस्ट

Ms Dhoni IPL 2024: धोनी इग्नोर करते हैं ?

Ms Dhoni IPL 2024: इसके आगे सिमंस ने आगे कहा, “मैंने आज तक उनके जैसा मेहनती खिलाड़ी नहीं देखा है। मुझे पता नहीं कि उन्हें दर्द भी होता है या नहीं। वो बस आगे बढ़ते हैं और अपना काम करते हैं। मुझे पता है कि वो थोड़ी परेशानी में हैं। लेकिन इसे इग्नोर करते हैं। लेकिन हम उनकी इंजरी को लेकर थोड़ा परेशान रहते हैं।

Ms Dhoni IPL 2024: इस वक्त लगी थी माही को चोट

Ms Dhoni IPL 2024: आपको बतादें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी को आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने गेंद पकड़ने के लिए डाइव लगाई और उनका घुटना चोटिल हो गया था। चोट लगने के बाद वो परेशानी में नजर आए लेकिन फिर भी उन्होंने मैच खत्म किया था। तबसे धोनी के साथ लगातार घुटने की चोट की समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *