Glenn Maxwell 2024: मैक्सवेल की खराब फॉर्म जारी, अनजाने में बना दिए ये खराब रिकॉर्ड!

Glenn Maxwell 2024: मैक्सवेल की खराब फॉर्म जारी, अनजाने में बना दिए ये खराब रिकॉर्ड! बीती रात मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी जीत है। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया। इस मैच में आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और वो शून्य पर आउट हो गए। मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना-अपना गुस्सा उतारा है।
Read More- Faf Du Plessis 2024: मुंबई के खिलाफ हार के बाद फॉफ का आया बयान, कहा ‘अच्छा होता अगर बुमराह…’
Glenn Maxwell के नाम खराब रिकॉर्ड
Glenn Maxwell: सभी फैंस को पता है आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। वो आईपीएल 2024 में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने चार बॉल खेली। लेकिन वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसी के साथ वो आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्सवेल ने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। बतादें रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 17-17 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
Read More- MI VS RCB LIVE 2024: एक बार फिर हार्दिक के खिलाफ हुई हूटिंग, विराट ने किया फैंस को इशारा
Glenn Maxwell का आईपीएल में प्रदर्शन
Glenn Maxwell: आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल ने अभी तक 0, 3, 28, 0, 1, 0 रनों की पारियां खेली हैं। वो आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 32 रन ही बना पाए हैं। इसके बाद से फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। बतादें मैक्सवेल ने आईपीएल के 130 मैचों में 2751 रन बनाए। जिसमें उनके नाम 18 अर्धशतक शामिल हैं। और आरसीबी की टीम ने उन्हें ऑक्शन में 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।