IPL 2024 Orange Cap: 13 मैच के बाद कौन है ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे आगे? देखिए पूरी लिस्ट

0
IPL 2024 Orange Cap: 13 मैच के बाद कौन है ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे आगे? देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2024 Orange Cap: 13 मैच के बाद कौन है ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे आगे? देखिए पूरी लिस्ट: IPL 2024 में हर टीमें एक दूसरे से आगे निकलने के लिए युद्ध लड़ ही रही हैं। इसके साथ साथ खिलाड़ियों के बीच भी सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस चल रही है। इस रेस में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक जंग जारी है। इस लिस्ट में टॉप 5 खिलाड़ियों में भारत के 3 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वहीं 2 विदेशी बल्लेबाज भी इसमें जगह बनाए हैं। बतादें की हालांकि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Read More- IPL 2024: बिच अप्रैल में शुरू हो सकती है बैठक! इस पर होगी चर्चा

IPL 2024 Orange Cap: विराट है आगे

IPL 2024 Orange Cap: IPL 2024 में चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं। कोहली ने अब तक 3 मैच खेलकर 181 रन बना चुके हैं। विराट के नाम दो अर्धशतक हैं। और अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो वे इस वक्त 141.40 के रेट से रन बना रहे हैं। जो काफी अच्छा माना है। लेकिन दूसरे नंबर के हेनरिक क्लासेन इस मामले में उनसे बहुत आगे हैं।

Read More- IPL 2024 Points Table: 13 मुकाबले के बाद जानिए क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल, मुंबई नहीं है टॉप 4 में

IPL 2024 Orange Cap: कौन है नंबर 2 और 3 पर

IPL 2024 Orange Cap: इसके बाद बात करें तो हैदराबाद के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने 3 मैच खेले हैं और इस दौरान 167 रनबनाए हैं। क्लासेन भी दो अर्धशतकलगा चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.73 का रहा है। इस बीच 3 मैच खेलकर शिखर धवन तीसरे स्थान पर आ गए हैं। धवन ने एक ही अर्धशतक लगाया है। लेकिन उनके नाम अब 137 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133 का है।

IPL 2024 Orange Cap: किस नंबर पर हैं बाकि खिलाडी

IPL 2024 Orange Cap: इस बीच डेविड वार्नर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैच खेलकर 130 रन बनाए हैं। वार्नर ने तीन में से एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली है और उनका स्ट्राइक रेट 144.44 का है।इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले रियान पराग पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो मैचों में ही 127 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *