Yashasvi Jaiswal: विनोद कांबली और जायसवाल के बिच है कई समानताएं, क्या कांबली का ये रिकॉर्ड तोड़ने में कामियाब हो पाएंगे जायसवाल

0
Yashasvi Jaiswal: विनोद कांबली और जायसवाल के बिच है कई समानताएं, क्या कांबली का ये रिकॉर्ड तोड़ने में कामियाब हो पाएंगे जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: विनोद कांबली और जायसवाल के बिच है कई समानताएं, क्या कांबली का ये रिकॉर्ड तोड़ने में कामियाब हो पाएंगे जायसवाल: भारत और इंग्लैंड के बिच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसमे भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं।यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर की जिस अंदाज से शुरुआत की है, वह विनोद कांबली की याद दिलाती है। विनोद कांबली को आज भले ही आज के युवा खिलाड़ी उतना ना जानते हो लेकिन वो एक समय काफी शानदार बल्लेबाज हुआ करते थे।

Read More- Ravichandran Ashwin: भारतीय ऑल राउंडर अश्विन ने लगाया शानदार शतक, इस कीर्तिमान को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

कांबली के रिकॉर्ड से थोड़े दूर है Yashasvi Jaiswal

कांबली करियर की शुरुआत में यशस्वी की तरह वो भी सातवें आसमान पर थे। कांबली ने लगातार दो दोहरे शतक के बाद अगली दो पारियों में भी शतक जमाए थे। उन्होंने महज 14 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे, जो आज भी भारतीय बैटर्स में सबसे कम है। यशस्वी जायसवाल भी लगातार दो शतक लगा चुके हैं। आज 23 फरवरी को चल रहे भारत- इंग्लैंड चौथे टेस्ट में जब यशस्वी बैटिंग करने उतरेंगे तो वह उनकी 14वीं पारी होगी। अगर जायसवाल 139 रन बनाते हैं। तो उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे। यानी वे 14वीं पारी में विनोद कांबली के भारतीय रिकॉर्ड की बराबर कर सकते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशस्वी अपने मुंबई के सीनियर कांबली की तरह दो दोहरे शतक के बाद लगातार दो शतक लगा पाते हैं।

Read More- Mohammad Amir:आरसीबी की ओर से खेलना चाहेंगे या मुंबई इंडियंस?आमिर ने दे दिया ये शॉकिंग जवाब

Yashasvi Jaiswal का टेस्ट करियर

Yashasvi Jaiswal और विनोद कांबली के करियर में गजब की समानताएं हैं। 22 साल के यशस्वी जायसवाल ने अपने शुरुआती 7 टेस्ट मैच के बाद 71.75 की औसत से शानदार 861 रन बनाए हैं। इनमें दो दोहरे शतक शामिल हैं। विनोद कांबली ने अपने पहले 7 टेस्ट मैच के बाद 113.28 की औसत से 793 रन बनाए थे। इनमें इनके भी दो दोहरे शतक शामिल थे। इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचा रहे यशस्वी जायसवाल भी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। विनोद कांबली की घरेलू टीम भी मुंबई ही थी। दोनों ने ही अपना टेस्ट करियर 21 साल की उम्र में शुरू किया। यशस्वी जायसवाल ने पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया। वहीं विनोद कांबली ने भी अपने करियर की पहली डबल सेंचुरी इंग्लैंड टीम के खिलाफ लगाई थी।

इस सीरीज में Yashasvi Jaiswal का प्रदर्शन

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 3 मैच की 6 पारियों में सबसे ज्यादा शानदार 545 रन बनाए हैं। इस सीरीज में जायसवाल ने 2 दोहरे शतक और अर्धशतक भी लगाए हैं। इस सीरीज में जायसवाल सबसे अलग लय में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कोई भी बल्लेबाज नजर नहीं आ रहा। इनके आलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकैत 257 रन बनाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *