Sl Vs Afg 3rd Odi Score-अफगानिस्तान को हरा कर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, शानदार प्रदर्शन के लिए निसांका बने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज

0
Sl Vs Afg 3rd Odi Score-अफगानिस्तान को हरा कर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, शानदार प्रदर्शन के लिए निसांका बने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज

Sl Vs Afg 3rd Odi Score-अफगानिस्तान को हरा कर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, शानदार प्रदर्शन के लिए निसांका बने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज :श्रीलंका और अफगानिस्तान के बिच तीसरे वनडे में भी श्रीलंका ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। श्रीलंकाई टीम की इस जीत में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के शतक का अहम योगदान रहा। वनडे में उनका ये पांचवां शतक है। निसांका ने इस मुकाबले में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। निसांका ने तीन मैचों की सीरीज में 173 की औसत और 134.6 के स्ट्राइक रेट से शानदार 346 रन बनाए। इस प्रदर्शन के दम पर निसांका ने प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Read More- Ishan Kishan News 2024- भारतीय टीम में वापसी करने के लिए खेलने होंगे डोमेस्टिक मैच, जानिए जय शाह ने और क्या कहा?

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :श्रीलंका का प्रदर्शन-

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :निसांका ने अविष्का फर्नांडो के साथ एक बड़ी शतकीय साझेदारी करके अफगानिस्तान को 88 गेंद बाकि रहते हुए सात विकेट से हरा दिया। पहले वनडे में नाबाद 210 रन बनाने वाले निसांका ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस मैच में 101 गेंद पर 118 रन बनाए। जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल थे। निसांका ने फर्नांडो के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने महज 29 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। श्रीलंका ने 35.2 ओवर में तीन विकेट पर 267 रन बना कर जीत दर्ज की।

Read More- Eng Vs Ind 3rd Test update- टेस्ट सीरीज के बिच ये खिलाडी हुआ टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी में नजर आएगा ये खिलाड़ी

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :अफगानिस्तान का प्रदर्शन-

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :इससे पहले, अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में महज 266 रन ही बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह 65 और अजमतउल्लाह उमरजई 54 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से ये दोनों बल्लेबाजों ने ही अर्धशतक जमाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रहमतउल्लाह गुरबाज ने 48 और इकराम अलिखिल ने 32 रन की पारी खेल कर आउट हो गए। श्रीलंका की तरफ से प्रमोद मधुसन ने तीन और असिता फर्नांडो, दुनिथ वेलागे और अकिला धनंजय ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :मैच का हाल-

Sl Vs Afg 3rd Odi Score :अफगानिस्तान और श्रीलंका के बिच तीसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की शुरुवात अच्छी नहीं रही। अफगानिस्तान का पहला विकेट सिर्फ 39 रन पर गिर गया। हालांकि उसके बाद गुरबाज और रहमत शाह ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन थोड़ी देर बाद गुरबाज भी 48 रन बना कर चलते बने। रहमत शाह 65 और अजमतउल्लाह उमरजई 54 रन की पारी की वजह से अफगानिस्तान श्रीलंका के सामने 267 रन का लक्ष्य रख दिया। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मधुसन ने तीन और असिता फर्नांडो, दुनिथ वेलागे और अकिला धनंजय ने दो-दो विकेट मिले। 267 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की ओर से निसांका ने फर्नांडो के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने महज 29 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। श्रीलंका ने 35.2 ओवर में तीन विकेट पर 267 रन बना कर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *