Uday Saharan: इस U-19 WC के हार से बहुत कुछ सिखने को मिल सकता है कप्तान उदय को, और जानिए क्या मिल रहे हैं इस हार से अच्छे संकेत?

0
Uday Saharan: इस U-19 WC के हार से बहुत कुछ सिखने को मिल सकता है कप्तान उदय को, और जानिए क्या मिल रहे हैं इस हार से अच्छे संकेत?

Uday Saharan: इस U-19 WC के हार से बहुत कुछ सिखने को मिल सकता है कप्तान उदय को, और जानिए क्या मिल रहे हैं इस हार से अच्छे संकेत ?टीम इंडिया U-19 के कप्तान उदय सहारन ने इस U-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 7 पारियों में 397 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक पारी फाइनल में वो सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए है। बाकि मैचों में उन्होंने अपनी बैटिंग से प्रभावित किया है। लेकिन इस हार में भी एक ऐसा संकेत छुपा है जो उनके करियर के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं की ऐसा क्या है जो की उनके करियर में अच्छा साबित हो सकता है।

Read More- IPL 2024 Update – U-19 टीम ने भी फाइनल में किया निराश, अब फैंस कर रहे हैं IPL 2024 का इंतजार

Uday Saharan- सिखने को है बहुत कुछ-

Uday Saharan भारतीय क्रिकेट का वो नाम है जो पिछले कुछ हफ्तों में काफी चर्चा में रहा है। ये वो नाम है जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो सकता था। अगर भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता तो। U-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उदय की कप्तानी वाली भारतीय टीम को छठी बार चैंपियन बनने से रोक दिया और खुद चौथी बार खिताब जीत लिया। ये हार दिल तोड़ने वाली थी। लेकिन कप्तान उदय के लिए ये हार बेहतर भविष्य का संकेत है। साउथ अफ्रीका के शहर बेनोनी में रविवार 11 फरवरी की शाम वही हुआ, जिसका डर हर किसी को था। लेकिन किसी ने उम्मीद नहीं की थी भारत इस मैच को हार जायेगा। पिछले 7-8 महीनों में भारत की सीनियर टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हर कोई सोच रहा था कि शायद अंडर-19 टीम उस हार का दर्द कुछ कम करेगी लेकिन उसे भी 79 रनों से शिकस्त मिली और ऑस्ट्रेलिया चौथी बार चैंपियन बन गया।

Read More- Akash Deep: बाकि 3 टेस्ट मैचों के लिए इस युवा गेंदबाज को किया गया squad में शामिल, अचानक खुली किश्मत

Uday Saharan :कप्तान उदय का नाम नहीं हुआ इस लिस्ट में शामिल-

Uday Saharan :इस U-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी राजस्थान के रहने वाले लेकिन पंजाब के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज उदय सहारन के हाथों में थी। उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल से पहले सभी 6 मैच दमदार अंदाज में जीते थे। अगर फाइनल जीत जाते तो उनका नाम मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, उन्मुक्त चंद जैसे बड़े कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो जाता, जिन्होंने भारत को अंडर-19 का वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। और भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया।

Uday Saharan :क्या हुआ इन दो कप्तानों का-

Uday Saharan :ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 विश्वकप हारने के बावजूद अगर आपसे कहें कि ये हार उदय के लिए निजी तौर पर अच्छा संकेत है। तो हैरानी हो सकती है। ऐसा होगा या नहीं ये दावे के साथ तो कहना मुश्किल है लेकिन अतीत को देखते हुए संकेत समझे जा सकते हैं। असल में भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़े थे। इससे पहले 2012 में और 2018 में टक्कर हुई थी। भारत ने वो दोनों फाइनल जीतकर U-19 का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इन दोनों ही फाइनल को जीतने वाले भारतीय कप्तानों का करियर कभी सही से आगे नहीं बढ़ पाया। 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, खुद उन्मुक्त ने फाइनल में शतक लगा कर फाइनल में जिताया था। उनको भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा था लेकिन वो कभी भी टीम इंडिया के आस-पास भी नहीं पहुंच पाए। यहां तक कि डॉमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में भी उन्मुक्त फेल हो गए। वहीं 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उन्मुक्त के मुकाबले शॉ का करियर अच्छा था। तुरंत उन्हें टीम इंडिया में मौका भी मिल गया। लेकिन अलग-अलग वजहों से लगातार ग्राफ गिरा और अब वो करीब 3 साल से टीम इंडिया से दूर हैं। और अब वापसी के भी कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

Uday Saharan :कप्तान उदय की परफॉरमेंस-

Uday Saharan :अब अगर इसे किसी तरह का संकेत समझा जाए तो उम्मीद की जा सकती है कि उदय का करियर दोनों कप्तानों से ज्यादा बेहतर हो सकता है। वैसे इस टूर्नामेंट में उदय ने अपने प्रदर्शन से ये साबित तो किया है कि वो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं। उदय ने इस U-19 के टूर्नामेंट की 7 पारियों में सबसे ज्यादा 397 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। अब यही उम्मीद होगी कि घरेलू क्रिकेट में वो इस फॉर्म को जारी रखें। और अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बनाकर देश के लिए ट्रॉफी जीतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *